Oct 02,2025
Why is Ravana burnt: रावण वध को असत्य पर सत्य की विजय, अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक भी मानते हैं. प्रभु श्रीराम ने लंका नरेश को पराजित कर मां सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया था. अगर अहंकार, असामाजिकता और आतंक जैसी रावणी प्रवृत्ति का पुतला जलाना है तो क्यों नहीं पहले हम अपने अंदर इस प्रवृत्ति का शमन करें. अपने अंदर के असली रावण को जलाएं, जिससे हम तो सुखी होंगे ही, साथ ही समाज व राष्ट्र भी सुख व राहत की सांस ले सकेगा. रावण की विद्वता को, नसीहत को प्रथम अपनाएं और फिर पुतला जलाएं तो अच्छा होगा...तो आइए ज्योतिष और धर्म के जानकार प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं कि, रावण का दहन क्यों किया जाता है ?....#ravandahan #praveenmishra #astrotak