Jan 11,2026
21 Names of Sun God: भगवान सूर्य के 21 नामों का भी कुछ ऐसा ही चमत्कारी प्रभाव है. इनके 21 नामों का पाठ करने से मनुष्य को सहस्त्र नाम के पाठ का फल प्राप्त होता है. यह नाम अतिशय पवित्र माने गए हैं. इन सूर्य नामों का सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पाठ करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. भगवान सूर्य के नाम मनुष्य को यश, वैभव और संपन्नता दिलाते हैंवैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव का विशेष महत्व होता है, आदिकाल से ही भगवान सूर्य की उपासना होती चली आ रही है, सूर्य समस्त लोकों में ऊर्जा के केन्द्र माने गए हैं, सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना गया है क्योंकि उनके दर्शन हमें प्राप्त होते हैं, मान्यता है कि सूर्य की उपासना करने से रोगों से मुक्ति मिलती है, वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा गया है, जातक की कुंडली में सूर्यदेव का विशेष महत्व होता क्योंकि यह मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं...तो आइए ऐसे में ज्योतिर्विद शैलेंद्र पांडेय जी से जानते हैं कि, सूर्य के चमत्कारी नामों से सूर्यदेव का महत्व और जानें सूर्य के 21 नामों का पाठ कैसे करें ?...