Feb 04,2026
Janki Jayanti 2026: धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को राजा जनक की पुत्री और भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता का प्राकट्य हुआ था. तभी से इस दिन को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व को सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. माता सीता को जानकी के नाम से भी जाना जाता है. माता सीता अपने त्याग एवं समर्पण के लिए पूजनीय हैं. जानकी जयंती के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा-उपासना करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं. मान्यता है कि इस सौभाग्यशाली दिन माता सीता की पूजा अर्चना प्रभु श्री राम के साथ करते हैं तो भगवान श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है...आइए ज्योतिष और धर्म के जानकार प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं कि, जानकी जयंती कब है ? और जानकी जयंती में कैसे लाभ प्राप्त करें ?...